फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ा आस्था का रंग, कांवड़ियों की सेवा को बढ़े हाथ

Sun, 16 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
kawar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हरिद्वार-राजस्थान जाने वाले शिव भक्त कांवड़ियां भगवान आशुतोष की सुंदर-सुंदर झांकियां लेकर गुजर रहें हैं।  उधर, भोले बाबा के भक्तों की सेवाओं करने के लिए स्वयंसेवी और सामाजिक संस्थाओं के हाथ बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


शिवरात्रि नजदीकी आने से हरिद्वार जाने के लिए डाक कांवड़ियों के वाहनों साथ-साथ बाइक और साइकिल पर शिवभक्तों का हरिद्वार जाना शुरू हो गया हैं। शिवरात्रि पर पुरामहादेव में जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार जाने वाले  जिले के कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़ियां भव्य झांकी की कांवड़ लेकर आए हैं।

हिसार, महेंद्र गढ़, जींद, रोहतक, भिवानी, सिरसा के शिवभक्तों की भगवान आशुतोष और मां पार्वती और मां दुर्गा का झांकियां सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्त भजनों पर नृत्य करके मस्त है। कांवड़ शिविरों भोले के भक्त कढ़ी-चावल, दाल आलू पूरी, जलेबी, दूध और घेवर का प्रसाद ग्रहण कर रहे है। भोले की सेवा करने में जुटे है। 
विज्ञापन


श्री सर्व मंगला शिवशक्ति सेवा समिति के तत्वावधान  में कांवड़ सेवा शिविर, हनुमान धाम कांवड़ सेवा शिविर और गुलजारी वाला मंदिर  में कांवड़ियों की सेवा मे जुटे हुए है। 

शनिवार को कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने काम बंद करके शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाकर फलों का वितरण किया। जिला बार के अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा और उनकी टीम कांवड़ियों की सेवा में जुटी  रही।

हनुमान धाम कांवड़ सेवा शिविर में भारत स्काउट एवं गाइड की डाक्टर शैला आर्य और दीपा कुमारी के नेतृत्व में जैन कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने कांवड़ियों को भोजन और पानी वितरण में सहयोग किया। शिविर में सचिव राजकुमार मित्तल, कांवड़ संचालक जोगेंद्र पाल सेठी, धर्मेंद्र कांबोज, कुलदीप प्रजापति, पंकज गोयल, लाल सिंह लचक, राकेश का सहयोग रहा। 

17 जुलाई के बाद कांवड़ियों का उमड़ेगा सैलाब
शामली। सावन का महीना दस जुलाई से शुरू हुआ था। फिर 12 जुलाई  की सुबह दस बजे से  लेकर 16 जुलाई रात 12.20 बजे तक पंचक का योग है। पंचक समाप्त होने के बाद हरिद्वार से शिवभक्तों का कांवड़ लेकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना होंगे।

पंडित कुशलानंद जोशी और मंदिर हनुमान धाम के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने के अनुसार पंचक के दौरान गंगा जल के साथ शिवभक्त  कांवड़ लेकर चलना अशुभ मानते हैं। उन्होंने बताया कि पंचक समाप्त होने के बाद हरिद्वार कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें