फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 वर्षों में नगर पालिका सीमा क्षेत्र के बाहर फैल गया शहर

विज्ञापन
शामली दयानंदनगर नाला पटरी मार्ग किनारे विकसित कॉलोनी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दो दशक में शहर का नगर पालिका सीमा क्षेत्र से बाहर काफी बढ़ गया। यही नहीं बाहरी हिस्से से सटे गांवों तक शहर की आबादी पहुंच चुकी है। इन इलाकों में सरकारी कार्यालय, बैंक, विवाह मंडप, होटल-रेस्टोरेंट, पुलिस स्टेशन स्थापित हो गए हैं। लेकिन 20 वर्षों में भी नगर पालिका परिषद का सीमा का विस्तार नहीं हो पाया है। नये शहर में करीब 10 हजार की आबादी निवास कर रही है, लेकिन पालिका क्षेत्र में न होने से पालिका की तमाम मूलभूत सुविधाओं से महरूम है।
विज्ञापन

ये कॉलोनी नगर पालिका सीमा से बाहर
शामली नगर पालिका परिषद की सीमा से बाहर न्यू जाट कालोनी, रामपुरम, दयानंद नाला पटरी, बुढ़ाना रोड न्यू आबादी, हरदेवनगर समेत कई बेनाम कालोनी स्थापित हो चुकी हैं और इनमें करीब 2000 आवासों में 10 हजार लोग निवास कर रहे हैं।
कई सरकारी कार्यालय व प्राइवेट स्कूल बन गए
20 वर्षों में हरदेव नगर कॉलोनी में आदर्श मंडी थाना, मुंडेट कलां क्षेत्र में सीएमओ कार्यालय, जिला संयुक्त अस्पताल, एमएसके रोड पर एआरटीओ कार्यालय, कैराना रोड पर एलडीएम कार्यालय, पंजाब नेशनल बैंक, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, पूर्वी यमुना नहर खंड कार्यालय, गढ़ीपुख्ता रोड पर मुंडेट कलां सीमा तक सेंट आरसी कांवेंट स्कूल, कैराना रोड पर खेड़ीकरमू गांव की सीमा में सेंट फ्रांसिस स्कूल, सिल्वर बेल्स स्कूल, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, रायल पब्लिक स्कूल, रॉक गोल्ड स्कूल, हिंदू महिला महाविद्यालय बन गए हैं।
विज्ञापन

छह पेट्रोल पंप, आठ नर्सिंग होम व चार होटल स्थापित
नगर पालिका परिषद सीमा से बाहर छह पेट्रोल पंप स्थापित हैं, तो स्वास्थ्य सेवाओं में आठ नर्सिंग होम भी स्थापित हुए हैं। जबकि चार होटल भी शहर के बाहर बन चुके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सीमा से बाहर विकसित क्षेत्र के आंकड़े
अनुमानित मकान 2000
अनुमानित आबादी 10000
नर्सिग होम 08
शिक्षण सस्थाएं 08
विवाह मंडप 05
होटल- रेस्टोरेंट 04
आवासीय कालोनी 07
सरकारी कार्यालय 06
बैंक शाखाएं 03
आदर्श मंडी थाना 01
पेट्रोल पंप 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें