फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर साफ गन्ना ही लेंगे

Fri, 25 Dec 2015 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी के गांव हिरनवाडा में क्रय केंद्र बंद किए जाने के मामले में मिल प्रबंधन और किसानों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव में चौपाल पर किसानों और मिल अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें  किसानों ने साफ और स्वीकृत प्रजाति का गन्ना लाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद क्रय केंद्र को चालू कर दिया गया। थाना भवन के बजाज शुगर मिल का हिरनवाडा में क्रय केंद्र है।
 पिछले दिनों किसानों द्वारा रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लाने व तौल क्लर्क के साथ बदसलूकी करने को लेकर मिल प्रबंधन ने क्रय केंद्र बंद कर दिया था। इसके बंद होने के बाद किसान बैकफुट पर आए और बृहस्पतिवार को गांव में चौपाल पर ठाकुर बिशंबर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


  जिसमें गन्ना प्रबंधक जितेंद्र पंवार, सहायक गन्ना प्रबंधक संजय कुमार और सहायक गन्ना अधिकारी ब्रिजेश सिंह भी पहुंचे। इस दौरान किसानों ने क्रय केंद्र पर मिल कर्मियों के साथ बदसलूकी न किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही क्रय केंद्र पर स्वीकृत प्रजाति और साफ सुथरा गन्ना लाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 गन्ना प्रबंधक जितेंद्र पंवार ने बताया कि बैठक में किसानों ने साफ व स्वीकृत प्रजाति का गन्ना लाए जाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही गन्ना क्रय केंद्र को चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें