झिंझाना। बुधवार की शाम बिडौली बस स्टैंड के निकट चौसाना निवासी अक्षय मित्तल कार को खड़ी कर कुछ सामान ले रहा था। तभी ट्रक चालक अफजाल ऊन शुगर मिल से ट्रक में खोई भरकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। तभी कार में ट्रक की साइड लग गई। जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिस पर कार चालक ने हंगामा कर दिया। जिससे सड़क के दोनों और जाम लग गया। राहगीरों के समझाने के बाद ट्रक को एक साइड कराया। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।