फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बलवा-कंडेला बाईपास पर पूर्वी यमुना नहर पुल निर्माण में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे का अगले माह में पुल हो जाएगा तैयार
विज्ञापन

शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे के बलवा और कंडेला बाईपास को जोड़ने वाले पूर्वी यमुना नहर पुल और बनत बाईपास पर कृष्णा नदी के पुलों के निर्माण में तेजी आई है। निर्माण एजेंसी के मुताबिक बलवा से कंडेला बाईपास पर पूर्वी यमुना नहर पुल लगभग एक माह में बन कर तैयार हो जाएगा। बनत बाईपास पर कृष्णा नदी का पुल निर्माण फरवरी माह तक तैयार होगा।
जिले में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ- करनाल, पानीपत - खटीमा हाईवे को जोड़ने के लिए बाईपास का निर्माण तेजी से चल रहा है। पानीपत-खटीमा हाईवे के बलवा से कंडेला बाईपास पर 66.200 मीटर लंबाई और 35 मीटर चौड़ाई का पूर्वी यमुना नहर पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए हाईवे की निर्माण एजेंसी के अनुरोध पर पूर्वी यमुना नहर का डेढ़ माह तक पानी बंद रखा गया था। पूर्वी यमुना नहर का पानी बंद होने के बाद मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास पर में पुल निर्माण के लिए पिलर खड़े कर दिए गए। करीब एक सप्ताह से पानीपत-खटीमा के बलवा से कंडेला बाईपास पर में पूर्वी यमुना नहर पुल को तैयार करने के लिए जेसीबी से पिलर रखे जा रहे हैं। पानीपत-खटीमा हाईवे के बनत बाईपास पर में कृष्णा नदी के पुल पर पिलर रखने का काम तेजी से चल रहा है। हाईवे की निर्माण एजेंसी जीआरए कंपनी के अभियंता दुुर्गा प्रसाद का कहना है कि बलवा से कंडेला को जोड़ने वाले शामली बाईपास पर पूर्वी यमुना नहर का पुल का निर्माण अगले माह 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। बाद में पुल को जोड़ने वाले बाईपास का संपर्क मार्ग तैयार किया जाएगा। बलवा बाईपास से लेकर पूर्वी यमुना नहर पुल तक रोडी-पत्थर, तारकोल डालकर लेपन कार्य पूरा किया जाएगा। यह सारा कार्य पूरा होने में तीन माह लग जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें