फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: व्यापारी बोले, चेकिंंग की आड़ में उत्पीड़न रोका जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। व्यापारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध के कारण कंपनियों को हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं को बाजार से वापस उठाने का मौका दिए जाने की मांग की है। डीएम से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि छोटे व्यापारियों का खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा चेकिंग की आड़ में उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से उत्पीड़न को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में डीएम रविंद्र कुमार सिंह से मिला। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध के कारण कंपनियों को हलाल सर्टिफाइड वस्तुओं को बाजार से वापस उठने का मौका देने और छोटे व्यापारियों का खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा चेकिंग की आड़ में उत्पीड़न न करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्व में एक नूडल्स कंपनी को उसके उत्पाद को प्रतिबंधित कर दिया था। समस्त उत्पाद को नियत समय के अंतर्गत बाजार से वापस उठाने का आदेश दिया गया था, उसी प्रकार हलाल सर्टिफाइड उत्पादों को भी एक नियत समय सीमा के अंतर्गत कंपनियों को बाजार से वापस उठाने का मौका दिया जाए। गर्ग ने कहा कि इससे छोटा व्यापारी उत्पीड़न से बचेगा। सरकार की मंशा का भी पालन होगा। बाजार से निर्धारित समय में हलाल सर्टिफाइड उत्पाद समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, जिलाअध्यक्ष, सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अनुज गोयल, महेश धीमान, वैभव गोयल, ऋषभ जैन, राजेश सिंघल, राजेश जैन, मनोज मित्तल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें