Shamli News : युवती की हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। यही नहीं पहचान मिटाने के लिए ऊपर से नमक भी डाला गया था। पुलिस युवती की शिनाख्त करने में जुटी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शामली जनपद में बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव में 18 वर्षीय युवती की हत्या कर शव नलकूप के कुएं में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, शव को गलाने के लिए उसके ऊपर नमक भी डाला गया था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके गले पर निशान मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है।
एसपी अभिषेक झा और एएसपी ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों में भी युवती के फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।