फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश से 16 दिन बाद पहुंचा युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश से 16 दिन बाद पहुंचा युवक का शव
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव भंदोड़ा निवासी शिवकुमार (32) पिछले साल सात अगस्त को को बांग्लादेश की स्टील कंपनी में फीटर के पद पर कार्य करने के लिए गया था। गत वर्ष 17 दिसंबर को परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि शिवकुमार की सर्दी के चलते मौत हो गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया था। परिजन शव आने की इंतजार में थे। बुधवार की रात हवाई जहाज से युवक का शव दिल्ली पहुंचा। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन दिल्ली से शव लेकर गांव में पहुंचे। शव के पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें