फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्सोपुर टील में मिला हरियाणा निवासी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्सोपुरटील में मिला हरियाणा निवासी का शव
विज्ञापन

कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में गन्ना खरीद केंद्र के पास हरियाणा निवासी एक अधेड़ का शव मिला है। सोशल मीडिया के जरिये पता लगने पर परिजन थाने पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद वे शव को अपने साथ ले गए हैं। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी की गांव इस्सोपुरटील गंगेरू मार्ग के समीप स्थित गन्ना क्रय केंद्र के निकट एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद साथ ही मृतक के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के बाद शव की पहचान हरियाणा राज्य के गांव रेहिसपुर थाना बापौली निवासी 45 वर्षीय कृष्ण लाल पुत्र मंगला के रूप में हुई। अधेड़ की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर आ गए। शनिवार की सुबह परिजन शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। परिजन तहरीर देते हैं तो उसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें