कांधला निवासी शेखर का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAMLI
ब्लॉक का अधिकारी बताकर किशोर को ले गया बाइक सवार
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला में बाइक सवार व्यक्ति ने खुद को ब्लॉक का अधिकारी बताकर एक किशोर को गैस सिलिंडर व उसकी सब्सिडी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।
थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी ओमकार के घर पर बाइक सवार एक व्यक्ति पहुंचा। जिसने अपने आप को ब्लॉक का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलिंडर मिलेगा और उसकी सब्सिडी भी आई हुई है। बाइक सवार के झांसे में आकर ओमकार का पुत्र शेखर (17) बाइक सवार व्यक्ति के पीछे बैठ गया। घंटों बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी। आसपास के क्षेत्र में पुलिस व ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार की तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है पुलिस व ग्रामीण तलाश कर रहे हैं। किशोर के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।