फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद यमुना तट पर गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद बुधवार को यमुना किनारे गंदगी का अंबार देखा गया। यमुना किनारे पूजा सामग्री, पालिथीन व कपडे़ इधर-उधर फैले नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

सरकार नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरियाणा व यूपी के 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगायी थी और नदी किनारे बैठ कर पूजा पाठ भी किया गया था। स्नान कुशलतापूर्वक सम्पन्न हो गया लेकिन श्रद्धालुओं द्वारा यमुना तट पर छोड़ी गई पूजा सामग्री व अन्य सामान यमुना किनारे बिखरा पड़ा मिला। यमुना किनारे गंदगी के कारण कुछ आवारा कुत्ते भी इधर उधर घूम रहे थे। कुछ गंदगी तो यमुना नदी के किनारों पर पानी के अंदर भी तैर रही थी। लेकिन प्रशासन ने यमुना किनारे सफाई नहीं कराई।
एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने सुबह ही नगर पालिका को यमुना नदी पर सफाई कराने के लिए कह दिया था। यमुना नदी की सफाई होनी बहुत जरूरी है। उधर नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोपहर बाद एक दर्जन सफाई कर्मचारी यमुना नदी पर सफाई के लिए भेजे गये थे। सफाई कर्मचारियों ने यमुना नदी से एक ट्रैक्टर ट्राली गंदगी उठा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें