शामली। जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी मतपत्रों की मतगणना रविवार को सुबह से शुरू होगी। मतगणना स्थलों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मतगणना स्थलों पर व्यवधान डालने वालों की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। सुरक्षा के तौर पर पैरा मिल्ट्री और पीएसी की तैनाती होगी। मेटल डिक्टेटर से मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेगा। वहीं, डीएम ओपी वर्मा और एसपी विजय भूषण ने बताया विजयी प्रत्याशियों के जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। विजयी जुलूस नहीं निकलेंगे। जिले में धारा 144 लगी है।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी की रविवार को होने वाली मतगणना के लिए कड़े इंतजाम किए। डीएम ओपी वर्मा ने बताया मतगणना स्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर बैरियर लगाया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और मतगणना एजेंट और मतगणना से जुड़े कर्मचारी बिना पास के अंदर नही जा सके हैं। सुपरवाइजर और मतगणना सहायक का ड्यूटी कार्ड मान्य होगा। निर्वाचन अधिकारी- सहायक निर्वाचन अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट के लिए पास आवश्यक है। प्रत्याशियों के पहले बने पास मान्य होंगे। सुरक्षा प्राप्त सांसद - विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया जिला पंचायत सदस्य का परिणाम आरओ चुनाव प्रेक्षक की सहमति के आधार पर घोषित किया जाएगा। बीडीसी का परिणाम जोनल मजिस्ट्रेट घोषित करेगा। उन्होंने आरओ और एआरओ को मतगणना स्थल पर कर्मचारियों और प्रत्याशियों के वाहनों के खडे़ करने की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने बताया मतगणना स्थल पर एक आरओ के पास चार टेबल जाएगी। आठ बजे स्ट्रांग रूम खुलेगा। इसके बाद मतपेटिका आरओ की टेबल पर पहुंचेगी।
स्ट्रांग रूम खुलने से पहले मुख्य एजेंट या प्रत्याशी को बुलाया जाएगा। रिजर्व स्टाफ को खाली न बैठने दे उनसे ड्यूटी ले। एसपी विजय भूषण ने बताया मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए है। प्रत्याशी और मतगणना एजेंट को सीसीटीवी कैमरे से गुजरना होगा। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी केमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के तौर पर पैरा मिल्ट्री पीएसी, बीएसएफ की तैनाती रहेगी।
इसमें सीडीओ विनोद कुमार सिंह, एसपी विजय भूषण, एडीएम भरत पांडे, सीओ सिटी निशांक शर्मा, जिला पंचायत के आरओ -डिप्टी कलक्टर अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, एसडीएम कैराना इंद्र सैन यादव, एसडीएम ऊन रामवतार गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ललित कुमार आदि रहे।