फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी जमातियों को जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 12 बांग्लादेशी जमातियों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

बांग्लादेशी जमातियों के अधिवक्ता चौधरी इरफान ने बताया कि थानाभवन पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान थानाभवन क्षेत्र में पकड़े गए मस्जिद में ठहरे 12 बांग्लादेशी और तीन भारतीय जमातियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। तीन भारतीय जमातियों की पहले ही जमानत हो चुकी थी। अधिवक्ता चौधरी इरफान ने बताया कि कोर्ट ने 12 बांग्लादेशी जमातियों को जमानत मंजूर कर ली है। उधर, एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जमानत अर्जी स्वीकार होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी आदेश नहीं मिले हैं। आदेश के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें