शामली। पुरातत्व विभाग की ओर से जलालाबाद के ऐतिहासिक किले के बाबत पुन: मांगी रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने राजस्व रिकाॅर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। जिला प्रशासन किले की बाबत अपनी एक रिपोर्ट पुरातत्व विभाग को पिछले महीने 29 दिसंबर 2024 को भेज चुका है। पुरातत्व विभाग ने अस्पष्ट रिपोर्ट बताकर अब नए सिरे से रिपोर्ट तलब की है।
जलालाबाद ऐतिहासिक किले पर थानाभवन रालोद विधायक अशरफ अली काबिज है। मनहारखेड़ा दुर्ग कल्याण समिति ने किले को हिंदू राजाओं का बताकर खोदाई किए जाने, जलालाबाद का नाम बदलने की मांग की थी।
राजस्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी ने बताया कि जलालाबाद ऐतिहासिक किले की नए सिरे से जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। एसडीएम सदर विनय भदौरिया ने बताया कि पुरातत्व विभाग लखनऊ का पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार करके पुरातत्व विभाग को भिजवाई जाएगी। वहीं विधायक अशरफ अली किले को अपना पुश्तैनी बता रहे हैं।