फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसान की हत्या के आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव नंगली जमालपुर में एक सप्ताह पहले किसान मनोज की हत्या में वांछित चल रहा आरोपी बबलू सीजेएम न्यायालय कैराना में समर्पण कर जेल चला गया। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पिछले सप्ताह शनिवार की रात को किसान मनोज की नलकूप पर बुलाकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई भूपेंद्र ने आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन बाद हत्या के आरोपी उपेंद्र मुखिया व सुशील उर्फ अजय निवासी बनत को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक अन्य आरोपी बबलू उर्फ अनिरुद्ध निवासी बनत पुलिस की पकड़ में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने शुक्रवार को आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी बबलू न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया है। उसे रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें