फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाभवन। मार्च 2019 में पुलिस व शराब तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि 19 मार्च 2019 को सूचना मिलने के बाद जलालाबाद से गंगोह मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर पहले घेराबंदी की गई थी। इस दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी थी। इसमें थानाध्यक्ष संदीप बालियान और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उस समय पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर दो तस्करों समरयान व कुरबान निवासी सहसपुर सहारनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि, तीसरा आरोपी शाहरूख निवासी शाहपुर दरबुजी थाना नकुड़ जिला सहारनपुर फरार होने में कामयाब हो गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना पर शाहरूख को गंगोह मार्ग से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें