फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाभवन में रुके जनता एक्सप्रेस ट्रेन

Wed, 28 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
train - फोटो : File Photo
विज्ञापन
थानाभवन। पैसेंजर, जनता एक्सप्रेस ट्रेन थानाभवन स्टेशन पर रुके, इसके लिए भारतीय किसान संघ, विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सांसद हुकुम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


थानाभवन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग कई वर्षों से नागरिक उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से करते आ रहे हैं। सहारनपुर से शामली-दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 51914 सुबह चार बजे जलालाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकती है, जबकि यहां यात्रियों की संख्या न के बराबर रहती है।

इसके बदले थानाभवन टाउन और ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए पहले थानाभवन से जलालाबाद या 20 किमी दूर शामली जाना पड़ता है।

पैसेंजर ट्रेन 51914 और सुबह 7:30 बजे आने वाली जनता एक्सप्रेस गाड़ी के स्टॉपेज के लिए सांसद हुकुम सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा. धर्मपाल सिंह, विहिप कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेंद्र  सैनी, शोभित राणा, पवन गौतम, प्रमोद कुमार, हरीश सिंघल, रामकुमार, अश्वनी  गोयल, वीर सिंह, आनंद पुंडीर, ठा. मनवीर सिंह, चौ. राजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें