फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन शुगर मिल का हुआ शुभारंभ

Mon, 04 Nov 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन बजाज शुगर मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर क्रेन में गन्ना डालते मिल के उपाध्यक्ष ज्
विज्ञापन
थानाभवन। बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल में रविवार को पेराई सत्र 2024-25 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हवन-पूजन एवं श्री रामायण पाठ का समापन के उपरांत मुख्य यजमान मिल के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र वीर सिंह ने गन्ने की पहली खेप को कैन करियर में डालकर सत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर बैलगाड़ी से गन्ना लाने वाले पहले किसान जसवीर सिंह (गांव यारपुर) और ट्रैक्टर से गन्ना लाने वाले पहले किसान जयपाल सिंह (ग्राम सिक्का), इंद्रजीत सिंह (ग्राम पट्टी कालू एवं सिलावट) और प्रथम क्रय केंद्र से गन्ना लाने वाले ट्रक ड्राइवर का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
इनके अलावा राजेश सिंह (अध्यक्ष, गन्ना समिति थाना भवन), विकास उर्फ छोटा (अध्यक्ष, गन्ना समिति शामली), राजकुमार पूर्व चेयरमैन, देशपाल सैनी, जयपाल प्रधान, शक्ति सिंह राणा आदि को भी सम्मानित किया गया। मौके पर चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी लेखपाल सिंह, अनुपम खरे, सैंहल सिंह, शिवचरण सिंह, गणपत सिंह, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें