फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन विधायक अशरफ अली खान रहे घर में नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय विधायक के आवास से बाहर निकलने पर प्रशासन ने जताई थी आपत्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन ने थानाभवन विधायक अशरफ अली खान को नजरबंद रखा। विधायक को प्रशासन की ओर से लगातार चेतावनी दी जा रही थी। शाम करीब चार बजे विधायक ने प्रशासन से वोट डालने की अनुमति मांगी। जिसके बाद उन्होंने अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।

बृहस्पतिवार को जलालाबाद कस्बे में निकाय चुनाव का मतदान संपन्न हुआ। निकाय चुनाव में स्थानीय विधायक अशरफ अली खान गठबंधन प्रत्याशी अब्दुल गफ्फार के लिए कई सभाएं की थी। मतदान शुरु होने के साथ ही विधायक आवास से बाहर निकल गए थे। जिसकी शिकायत दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से लगातार प्रशासन से की जा रही थी। शिकायत के बाद प्रशासन लगातार विधायक को बाहर घूमने से मना कर रहा था। इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए विधायक अशरफ अली खान को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप था कि नियमों के विरुद्ध स्थानीय विधायक गठबंधन प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और मतदाताओं को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक को पुलिस सुरक्षा में नजरबंद कर दिया गया। शाम करीब चार बजने पर विधायक ने प्रशासन से वोट डालने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विधायक ने परिवार सहित मतदान किया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें