फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 222488 मतदाताओं ने किया 988 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
10 निकायों में अध्यक्ष पद के 105 और सदस्य पद के 883 प्रत्याशी थे मैदान में
विज्ञापन

शामली। जिले के 10 निकायों के मतदान में बृहस्पतिवार को 222488 मतदाताओं ने 988 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद कर दिया। 10 निकायों में अध्यक्ष पद पर 105 और सदस्य पद पर 883 प्रत्याशी मैदान में थे। शामली में नवीन मंडी परिसर, कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज और झिंझाना में आरएसएस इंटर कॉलेज में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
विज्ञापन

शामली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 9, कैराना में 15 और कांधला में 11 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे थे। एलम नगर पंचायत में व गढ़ीपुख्ता में 9-9, बनत में 10, ऊन में 12, जलालाबाद में 5, थानाभवन में 11 और झिंझाना में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसके अलावा 169 वार्ड में 883 प्रत्याशी सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। शामली में एक और कांधला में तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। इन 988 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब 13 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें