फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन व एसओजी ने बाराबंकी से फरार चल रहा इनामी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाराबंकी में दर्ज हैं चार मुकदमे, बीस हजार रुपये का इनाम किया गया था घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थाना भवन। थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ बाराबंकी से फरार चल रहे बीस हजारी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ 2019 से 2023 तक हत्या के प्रयास सहित बाराबंकी में 4 मुकदमे दर्ज हैं। उसे गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध किया गया था।
थाना प्रभारी दिलीप शर्मा के अनुसार एसएसआई संदीप कुमार के साथ स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित भारत पटाखा फैक्टरी के पास युवक को हिरासत में ले लिया। जिसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जलालाबाद के मोहल्ला मंडी भास्कर गंज निवासी इकराम पुत्र बाबू बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बाराबंकी के थाना जैदपुर में वर्ष 2019 से 2023 के बीच चार मुकदमे धारा 307, 419, 420, आर्म्स एक्ट के अलावा 2022 में गैंगस्टर मैं मुकदमा दर्ज किया गया है। बाराबंकी पुलिस ने इकराम पर बीस हजार का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस ने आरोपी चालान कर दिया। पुलिस टीम में एसएसआई अमरपाल शर्मा, आशीष, सोहित, एसओजी टीम के प्रदीप, नितिन, रोहित, राममूर्ति तेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार समाधान केंद्र पर एक परिवार में कराया समझौता
थानाभवन। परिवार समाधान केंद्र में सदस्यों की टीम ने एक परिवार में समझौता कराया। रविवार को समाधान के लिए 2 परिवारों को बुलाया गया। जिसमें समिति सदस्यों की टीम ने परिवारों में समाधान का प्रयास किया। समिति के सदस्यों के प्रयास के बाद एक दंपती ने एक-दूसरे के साथ फिर से नए जीवन की शुरूआत करने का निर्णय लिया। एक-दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलाई। इस दौरान एसआई रमा देवी, रमेश चंद सैनी, डॉ. तोहिद हसन, फरजंद अली, अनुज कुमार, हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें