फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुणात्मक पथ संचलन

विज्ञापन
शामली में पथ संचलन निकालते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता
विज्ञापन
- जिले के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
विज्ञापन

-बारिश भी नहीं रोक पाई स्वयंसेवकों का उत्साह, करते रहे कदम चाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के तत्वावधान में शहर के वीवी इंटर कॉलेज से गुणात्मक पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से उत्तम पथ संचलन करने वाले स्वयंसेवकों का एकत्रित किया गया। संचलन वीवी इंटर से प्रारंभ हुआ। सुभाष चौक, भिक्की मोड़, मंडी जवाहर गंज, रेलवे रोड, मंडी ज्वाला गंज, कोतवाली, हनुमान टीला होते हुए वापस वीवी इंटर कॉलेज पर संपन्न हुआ। कई जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राम शंकर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का कार्यकर्ता अपने जीवन को व्यवस्थित रखता है। उसके जूते-चप्पल भी व्यवस्था में रहते है। संघ निरंतर पिछले 97 वर्षो से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। जब व्यक्ति के व्यक्ति से कदम मिलते है तो धीरे धीरे मन भी मिलते है। प्रतिकूल की अपेक्षा अनुकूल वातावरण में ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ी है। पूरा समाज आज संघ की ओर सकारात्मक रूप से देख रहा है। समाज का एक बड़ा वर्ग हमसे जुड़ने के लिए तैयार है। प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में काम करने की आवश्यकता है। अपरिचित को परिचित, परिचित को मित्र और फिर मित्र को स्वयंसेवक, स्वयंसेवक को कार्यकर्ता बनाने की प्रक्रिया है। कार्यकर्ताओं के बलिदान पर ही आज संगठन नित्य निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आदर्श स्वयंसेवक समाज में अपनी अलग ही छवि रखता है। संघ का स्वयंसेवक विषम परिस्थितियों में भी देश की सेवा करने में अग्रणी भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक जिला शारीरिक प्रमुख अमित के मार्गदर्शन में पथ संचलन में घोष की ताल पर स्वयंसेवक कंधे से कंधे, कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। बारिश भी उन्हें रोक नहीं पाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक भगवती ने की। जिला प्रचार प्रमुख आलोक मौजूद रहे।

शामली में पथ संचलन निकालते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें