फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संपूर्ण भुगतान किए बिना थानाभवन चीनी मिल आज होगी बंद

Sat, 28 Mar 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संपूर्ण गन्ना भुगतान किए बिना बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल शनिवार को पेराई सत्र समाप्त कर बंद हो जाएगी। मिल पर अभी भी 191 करोड़ रुपये किसानों का गन्न मूल्य का बकाया है।
विज्ञापन

थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष मिल को 76 लाख क्विंटल गन्ना प्राप्त हुआ है। बृहस्पतिवार रात के बाद से मिल में गन्ना आपूर्ति बंद है। शनिवार तक करीब तीन लाख क्विंटल गन्ना इकट्ठा कर मिल को चलाया जाएगा और उसी दिन सत्र समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में मिल को एक करोड़ सात लाख क्विंटल गन्ना मिला था, जबकि इस बार गन्ने की आवक में कमी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें