फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादियों में थाईलैंड के फूलों की वरमाला और 20 तरह की मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शादी-विवाह के सीजन में अब पारंपरिक रस्मों के साथ आधुनिकता का रंग भी चढ़ गया है। शादियों में सजावट, खानपान और रस्मों के तौर-तरीकों में नए ट्रेंड उभरकर सामने आ रहे हैं। शादी में अब हर रस्म में थीम के अनुसार सजावट हो रही है। शहर के विवाह मंडप संचालक, फूल विक्रेता और हलवाइयों ने नए ट्रेंड के बारे में बताया।
विज्ञापन


थाईलैंड के फूलों की वरमाला का बढ़ा क्रेज
शहर के मुख्य मार्ग पर फूल विक्रेता सोनू और पवन ने बताया कि अब थाईलैंड से आयातित ऑर्किड और खास फूलों से बनी वरमाला दूल्हा-दुल्हन पसंद कर रहे हैं। थाईलैंड के फूल दिल्ली से मिलते हैं। इन वरमालाओं में सुगंध के साथ लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है और फोटो-वीडियो में भी आकर्षक लुक मिलता है।

हल्दी-मेहंदी में फूलों के गहनों का फैशन
फूल विक्रेता अमित ने बताया कि अब हल्दी और मेहंदी की रस्म में कृत्रिम ज्वेलरी की जगह फूलों से बने गहनों का ट्रेंड बढ़ा है। दुल्हनें फूलों का मुकुट, कंगन, हार और झुमके पहन रही हैं। यह हल्का, प्राकृतिक और रंगीन लुक देने के साथ फोटोशूट में भी खास दिखता है।
विज्ञापन


खानपान में इंडिया टूर का कॉन्सेप्ट
शहर के टंकी रोड स्थित हलवाई कृष्णपाल ने बताया कि शादी के भोज में अब केवल दो-तीन पारंपरिक व्यंजनों की जगह देशभर के अलग-अलग राज्यों के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। राजस्थान, पंजाब, दक्षिण भारत, गुजराती और चाट-स्ट्रीट फूड के अलग-अलग स्टॉल लगाकर मेहमानों को इंडियन फूड टूर जैसा अनुभव दिया जा रहा है।

मिठाइयों में भी बढ़ी विविधता
गांव कुड़ाना के हलवाई अरविंद ने बताया कि शादियों में अब 20 से अधिक मिठाइयों का काउंटर आम हो गया है। पारंपरिक लड्डू-बरफी के साथ ड्रायफ्रूट स्वीट्स, बंगाली मिठाई, चॉकलेट-बेस्ड डेजर्ट और लाइव मिठाई स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।

फोटो-फ्रेंडली और थीम आधारित शादियां
फोटो स्टूडियो संचालक सागर ने बताया कि अब लोग सोशल मीडिया पर आकर्षक दिखने वाली थीम वेडिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। फूलों की सजावट, ड्रेस-कोड, स्टेज डिजाइन और रस्मों तक को एक थीम के अनुसार तैयार किया जा रहा है।
माजरा रोड स्थित विवाह मंडप संचालक अरुण का कहना है कि शादियां अब केवल पारंपरिक रस्मों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि फैशन, डिजाइन और अनुभव का एक भव्य आयोजन बन चुकी हैं, जिसमें हर चीज़ को अलग और यादगार बनाने की होड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें