कैराना। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद टीईटी पेपर लीक करने के आरोपी की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी कराई गई। पेशी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को वापस तिहाड़ जेल ले गई।
सोमवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद 2020 में टीईटी पेपर लीक करने के आरोपी विनय दाहिया को दिल्ली से बंदी रक्षक गाड़ी में कैराना कोर्ट लाया गया। यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई गई। पेशी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को वापस तिहाड़ जेल ले गई। कोर्ट ने आरोपी की पेशी की अगली तारीख 15 मई लगाई गई है।