-स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास भवन में प्रधानों, सफाई कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विकास भवन स्थित प्रशिक्षण पंचायत रिसोर्स सेंटर पर नागल, देवबंद ब्लॉक के प्रधानों, पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्य करने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी एक-दूसरे का साथ लेकर कार्य करें ताकि गांव का विकास हो सके।
सोमवार को प्रशिक्षण पंचायत रिसोर्स सेंटर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामों को ओडीएफ प्लस के मॉडल गांव बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डीपीआरओ नंदलाल ने किया। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस के तहत मॉडल बनाने में चयनित किया गया है, वहां जो पंचायत निधि में बजट आए उससे कार्य कराएं। जैसे ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए आरआरसी, नाडेप खाद के गड्ढे, वर्मी कंपोस्ट और नालियों पर सिल्ट केचर तालाबों पर फिल्टर चेंबर आदि कार्य शामिल हैं। इसलिए प्रधानों को पंचायत सहायकों और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर अच्छे से अच्छा कार्य करना होगा। डीपीआरओ नंदलाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को सहारनपुर जनपद से नागल की 17 ग्राम पंचायत से 52, देवबंद की 16 पंचायत से 49 प्रधानों, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके पर युगांतर धामा, ओम सिंह मंडल समन्वयक, सचिन वर्मा जिला समन्वयक, कंसल्टिंग इंजीनियर आदि मौजूद रहे।