फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाजारों में नुकसान करते हैं बेसहारा गोवंश

विज्ञापन
झिंझाना के गांव खानपुर में गोवंश द्वारा बर्बाद किया गन्ने का खेत दिखाता किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खेत से बाजार तक आवारा गोवंश का आतंक
विज्ञापन

शामली/ झिंझाना/ बाबरी/ कैराना/ थानाभवन। बेसहारा गोवंश खेतों में फसलों को बर्बाद करते ही हैं, बाजारों में भी दुकानों पर रखे सामान क नुकसान कर रहे हैं। बच्चों व वृद्धों को चोट भी पहुंचा देते हैं।
गांव मन्ना माजरा के पूर्व प्रधान अखलाक व माजरा के ही किसान महबूब ने बताया कि खेत में लावारिस पशुओं को भगाने के दौरान कई बार पशु किसान को मारने के लिए उसके पीछे ही दौड़ लगा देते हैं। कैराना के बाजारों में भी आवारा गोवंश घूमते रहते हैं। जो कभी कभी बच्चों व वृद्धों पर हमला कर देते हैं। थानाभवन क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ निवासी सुरेश, पंकज, महेंद्र ने बताया कि आए दिन खेतों में बेसहारा घूम रहे ये गोवंश गेहूं की फसल को भारी नुकसान कर रहे हैं। गांव तितारसी निवासी महेंद्र शर्मा, जोगिंद्र सैनी, लोकेंद्र, सुखपाल, रामकिशन ने बताया आए दिन यह आवारा पशु गांव में घूमते हैं। गांव से इन्हें अगर बाहर निकालते हैं तो खेतों में घुस कर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। कुछ किसानों ने किसान इंटर कॉलेज के पास व शुगर मिल के पीछे अपने खेतों पर तार भी लगाए थे लेकिन सरकार के प्रतिबंध के बाद उन्होंने तार हटा लिए। रात दिन किसान अपने खेतों की रखवाली कर रहा है। किसान राकेश सैनी, पवन कुमार, विनोद कुमार, रामकिशन, राधे लाल ने बताया जब नगर पंचायत इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही तो अपने खेतों की रखवाली करने के अलावा उनके पास कोई चारा ही नहीं है।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र में भी गोवंश से गांव से लेकर शहरों तक लोग परेशान हैं। खेतों की फसलों को खाकर उसमें ही भिड़ जाते हैं। जिससे बची फसलें नष्ट हो रही हैं। वहीं रोड के बीच व किनारे घूमते गोवंश के कारण काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं। थाना क्षेत्र के गांव अगड़ीपुर में आवारा गोवंश ने किसानों को परेशान कर रखा है। गांव निवासी महिला सरोज का कहना है कि उसने ब्रोकली गोभी की फसल लगाई हुई है। जिसे आवारा गोवंश ने बर्बाद कर दिया है। महिला मांगी का कहना है कि ईख तथा उड़द, जई आदि फसलों को आवारा गोवंश चट कर जाते हैं। किसान धन सिंह ने बताया कि उनका दो बीघे ईख को खाकर नष्ट कर दिया है।
- फसल बर्बाद कर दी
बाबरी। क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी प्रदीप की करीब छह बीघा भूमि पर गेहूं की फसल को आवारा पशुओं ने बर्बाद कर दिया है। जिसके बाद शनिवार को प्रदीप अपने खेत में तारबंदी करने को मजबूर हो गया। प्रदीप ने बताया फसल बचाने को करीब 15 से 20 हजार रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

गांव निवासी ठाकुर पंजाब सिंह ने बताया कि गांव में आवारा पशुओं ने फसल को बर्बाद कर दिया है ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारियों को आवारा पशुओं को गोशाला भेजने की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कैडी निवासी ठाकुर महेश पाल ने बताया कि आवारा पशुओं ने 15 बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल के साथ साथ पशुओं के लिए हरे चारे को भी बर्बाद कर दिया है।

कैराना में सड़क के बीच में खड़ा गोवंश।- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में तारबंदी करता किसान।- फोटो : SHAMLI

बाबरी में आवारा पशुओं से संबंधित परिचर्चा फोटो ठाकुर पंजाब सिंह।- फोटो : SHAMLI

बाबरी में आवारा पशुओं से संबंधित परिचर्चा फोटो कैडी निवासी किसान ठाकुर महेश पाल।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें