फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
झिंझाना के गांव अलीनगर में गत दिवस हुई हत्या के के मामले में तनाव को देखते हुए तैनात पुलिस फोर्
विज्ञापन
- हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर गांव में अपनी मां से मिलने आए व्यक्ति की उसके ही साथी ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक व आरोपी के घर आमने सामने होने पर तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उधर, पुलिस अभी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में बृहस्पतिवार को राममेहर उर्फ कल्लू की उसके साथी आशीष द्वारा हत्या के बाद गांव में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मृतक राममेहर मूल रूप से गांव हरसाना का निवासी था, लेकिन रंजिश के चलते लगभग 15 वर्ष पूर्व हरसाना से अलीनगर में आकर बस गए थे। जबकि राममेहर परिवार समेत बागपत के खेकड़ा में रहता था। वहीं आरोपी आशीष का परिवार भी थाना क्षेत्र के नया गांव में ही रहता था।
विज्ञापन

लगभग 25 वर्ष पूर्व गांव में रंजिश के चलते दो लोगों की हत्या के बाद आशीष का परिवार भी गांव अलीनगर में आकर बस गया था। दोनों के घर एक ही गली में आमने सामने हैं। जिससे राममेहर ओर आशीष में दोस्ती हो गई थी। आरोपी आशीष पर बागपत, शामली में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मृतक राममेहर पर भी बागपत व शामली में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। राममेहर कुछ दिन पूर्व ही किसी मामले में मामले में जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन

राममेहर की हत्या के मामले में उसकी बहन सुमन ने आशीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन गांव से आरोपी का पूरा परिवार फरार है। देर शाम गांव हरसाना में राममेहर के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें