फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर में कैद चार गांव के दस हजार ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंबेहटा याकूबपुर गांव के अंडरपास में पानी घुसने से रास्ता बंद
विज्ञापन

-शुक्रवार को एक मिनी ट्रक अंडरपास में फंसा, बामुश्किल बाहर निकाला

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। दो दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण अंबेहटा याकूबपुर गांव का अंडरपास जलमग्न हो गया। इससे चार गांव की करीब दस हजार की आबादी अपने घरों में कैद हो गई है। हैरत की बात यह है कि ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल जलालाबाद से अंबेटा याकूबपुर जाने वाले मार्ग पर रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण किया गया है। इस अंडरपास के जरिए क्षेत्र के गांव अंबहेटा याकूबपुर, दुलावा, कादरपुर और कस्सीपुर जलालाबाद कस्बे के जुड़ते हैं। इन चारों गांव की आबादी करीब दस हजार है। अब हालत यह है कि दो दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण यह अंडरपास जलमग्न हो गया। इस कारण इन चारों गांव के लोगों का संपर्क जलालाबाद कस्बे से टूट गया। गांव से जलालाबाद जाने के लिए दूसरा रास्ता छह किलोमीटर अधिक लंबा अहमदपुर गांव से होकर जाता है। मगर यह रास्ता भी पानी भरने के कारण बंद पड़ा है। अंडरपास में पानी भरने के कारण लोग घरों में ही कैद हो गए हैं। इतना ही नहीं शुक्रवार दोपहर के समय एक मिनी ट्रक अंडरपास से होकर गुजर रहा था, लेकिन पानी अधिक होने के कारण वह भी बीच में ही फंस गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक परिचालक को बमुश्किल बाहर निकाला। इसके बाद मिनी ट्रक को अंडरपास से बाहर निकाला। पैदल यात्री तो जैसे तैसे यहां से गुजर जा रहे हैं, लेकिन वाहनों को लेकर गुजारना असंभव है। अंबेडकर के पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता जयपाल सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि अंडरपास में पानी भरने के कारण लोग कस्बे तक नहीं पहुंच पा रहे। रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है ताकि जल्द अंडरपास से पानी निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें