कैराना। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को केंद्रीय संघर्ष समिति पउप्र के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे बार भवन में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व संचालन महासचिव आलोक चौहान ने किया। बैठक में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि शनिवार को हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संर्घष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।