शामली। कोविड रिलीफ अभियान में नोएडा की कंपनी टेकविविड सिस्टम्स के सहयोग से ऋषिकेश की स्वयंसेवी संस्था हिमालयन मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट रिसोर्स इंस्टीट्यूट (हिमाद्रि) ने डीएम जसजीत कौर के माध्यम से जिला प्रशासन को दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में ऋषिकेश की स्वयंसेवी संस्था हिमालयन मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट रिसोर्स इंस्टीट्यूट (हिमाद्रि) की ओर से प्रतिनिधि रिजपाल सिंह, विजय सैनी ने प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, सांसद प्रदीप चौधरी की मौजूदगी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे हैं। डीएम ने कहा कि कोविड की इस महामारी के दौर में प्रशासन व सरकार के अतिरिक्त समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में एसपी सुकीर्ति माधव, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम ऊन मनी अरोड़ा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।