शामली। टपराना-कंडेला बाईपास के पास डंपर की टक्कर से बिजली के 10 खंभे टूट गए थे। जिसके कारण शामली के आधा शहर के अलावा कसेरवा, मुंडेटकला रोड, खेड़ीकरमू समेत 20 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग बिजली आपूर्ति को ठीक करने में जुटे रहे।
बिजली गुल होने के कारण शहर में पेयजलापूर्ति भी नहीं हो सकी। लोगों को हैंडपंप आदि का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। दरअसल, टपराना कंडेला बाइपास के पास अनियंत्रित डंपर ने एक के बाद एक सड़क किनारे खड़े दस बिजली के खंभों को तोड़ दिया और डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। बिजली विभाग के एक्सईएन ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि टीम को मौके पर भेजकर खंभों को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया गया। कई घंटे आपूर्ति बाधित रही।