फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाल कल्याण समिति ने कोतवाली प्रभारी को पत्र भेजकर मांगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में सड़क दुर्घटना में बाइक रेहड़ा चालक की मौत होने के कारण सड़क पर पड़े रक्त पर पुलिस की मौजूदगी में नाबालिग छात्र से मिट्टी डलवाने के प्रकरण को बाल कल्याण समिति ने गंभीरता से लिया है। समिति के अध्यक्ष ने शहर कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। समिति का कहना है कि इस मामले में नाबालिग छात्र से संपर्क कर उसकी काउंसिलिंग की जाएगी। उधर, एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ कैराना को सौंपी है।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू में मंगलवार सुबह ट्रक से कुचलकर बाइक रेहड़ा चालक समेदीन की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद सड़क पर रक्त व मांस पड़ा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में एक नाबालिग छात्र से सड़क पर पड़े रक्त पर मिट्टी डलवाई गई। इस प्रकरण में एसपी अभिषेक ने सीओ कैराना अमरदीप मौर्य को जांच सौंपी है। उधर, बाल कल्याण समिति ने भी इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में दिल दहलाने वाली घटना में नाबालिग छात्र से मिट्टी डलवाई गई है, वह गंभीर मामला है। इससे छात्र के दिल व दिमाग पर गहरा असर हो सकता है। इस मामले में छात्र से संपर्क कर काउंसिलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को भी पत्र भेजकर जानकारी मांगी गई है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें