फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिवसीय विशेष सैंपलिंग अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दस दिवसीय विशेष सैंपलिंग अभियान शुरू किया है। इसके तहत बाजारों में और गांवों में सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। गांवों में मुख्य फोकस बच्चों के सैंपल पर रहेगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना केस कम होने के साथ ही लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। इसके चलते बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। साथ ही तीसरी लहर का खतरा भी मंडरा रहा है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से दस दिवसीय विशेष सैंपलिंग अभियान शुरू किया है। सीएचसी के वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत एक दिन बाजारों में रैंडम सैंपल लिए जाएंगे और उससे अगले दिन गांवों में पांच साल से 18 साल तक के बच्चे व किशोर के सैंपल लिए जाएंगे। इसी क्रम दस दिन तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि शासन स्तर से इसका कलेंडर जारी हुआ है। कुल सैंपलिंग के 60 प्रतिशत सैंपल इस अभियान के तहत लिए जाने हैं। पहले दिन बाजारों में स्ट्रीट वेंडर, रेहड़ी वाले, सब्जी व फल विक्रेता और किरयाना की दुकानों आदि से सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

---
लक्ष्य से अधिक हुए सैंपल
शामली। शासन स्तर से जिले को इस समय 1100 आरटीपीसीआर व एक हजार यानी 2100 सैंपल लेने का लक्ष्य दिया गया है। सैंपलिंग में 23 टीमें लगी हैं। शुक्रवार को लक्ष्य से अधिक 2715 सैंपल लिए हैं, जिनमें 1350 एंटीजन और 1365 आरटीपीसीआर हैं। इनमें शासन की गाइड लाइन के अनुुसार विशेष सैंपलिंग अभियान के तहत बाजारों से 857 एंटीजन और इतने ही सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए हैं।
---
इस तरह से होगी सैंपलिंग
16 जुलाई : स्ट्रीट वेंडर, रेहड़ी वाले, सब्जी व फल विक्रेता, किरयाना की दुकानें।
18 जुलाई : जेल, स्कूल, कालेज स्टाफ, नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, जुवेनाइल होम, संप्रेक्षण गृह।
20 जुलाई : रिक्शा पॉलर्स, ई रिक्शा, टेंपो, प्राइवेट व पब्लिक बस स्टैंड, रोडवेज।
22 जुलाई : मॉल, छोटे मार्केट, किरयाना की दुकानें।
24 जुलाई : सैलून, बारबर, ब्यूटीक, रेस्टोरेंट, ढाबा।
(नोट: 17, 19, 21, 23 व 25 जुलाई को अलग-अलग गांवों में सैंपलिंग होगी।)
---
कोट
बाजारों में बढ़ती भीड़ और कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के चलते शहर व गांवों में दस दिन तक अलग-अलग स्थानों पर रेंडम सैंपल लेने का विशेष अभियान शुरू हुआ है। - डॉ. सुशील कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें