विभिन्न स्थानों से दस आरोपी पकड़े
कैराना। तीन पर झगड़ा करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। शनिवार को कांधला तिराहे पर राहुल, निवासी ग्राम सनौली, जनपद पानीपत सरेराह शोर मचा कर हंगामा करते हुए लोगों से झगड़ा कर रहा था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में कांधला रोड पर चार युवक कमल, मुकेश, सौरभ व सुदामा, निवासी ग्राम दंसोली कुराड थाना सनौली पानीपत हंगामा कर झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीसरे मामले में पांच आरोपी आरिफ, नदीम, आसिफ व इसरार निवासी मोहल्ला अहिरान पट्टी आदर्श नगर कस्बा खेकड़ा जिला बागपत व साकिर निवासी ईदगाह रोड थाना लोनी गाजियाबाद सरेराह सड़क पर हंगामा कर झगड़ा कर रहे थे, जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने सभी 10 आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
कैराना। शनिवार को पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी के मामले में अदालत से फरार चल रहे आरोपी हसरीन निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना को कोर्ट से एनपीडब्ल्यू जारी होने के बाद गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने चेकिंग के दौरान वारंटी कुर्बान निवासी अलीपुर रोड मोहल्ला आलकला थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।