फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप में तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से आम लोगों के साथ पशु और पक्षी भी बेहाल हैं। सोमवार को तेज धूप के साथ तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। तेरह किमी प्रति घंटे हवाएं  चलने के साथ लोग पूरे दिन परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को आकाश में हल्के बादल रहने से दिन और रात के तापमान में एक डिग्री कमी आने की संभावना हैं।
विज्ञापन

गर्मी का कहर पिछले 48 घंटे से बरकरार है। सोमवार को दिन निकलते ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गई। वहीं, दोपहर होते होते गर्मी का सितम बढ़ गया। तापमान बढ़ने के साथ गर्मी से हर कोई परेशान हैं। धूप से बचाव के लिए महिलाएं और युवा सिर मुंह पर कपड़ा रखकर और हाथों में छाते लेकर निकले। भीषण गर्मी के चलते रविवार को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 13 किमी प्रति घंटे हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से लोग बेहाल रहे। पिछले 24 घंटो में दिन और रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार को दिन के तापमान में मामूली रुप से राहत मिलने की संभावना है। आकाश में हल्के बादल  छाए रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में एक डिग्री तापमान गिरावट हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह के अनुसार पूूरे सप्ताह भीषण गर्मी पडे़गी।

गर्मी से बचने के लिए क्या करें
पर्याप्त मात्रा में पानी पिंए, तरल पदार्थ छाछ, नींबू, आम का प्रयोग करें।
हल्के रंग के सूती, ढीले कपड़े पहने, सर को ढकें और धूप से बचें।
गर्मी से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ा लगाएं।
गर्मी में लू लगने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।
बीमार, गर्भवती महिलाएं और कामगार अतिरिक्त सावधानी बरतें।
यात्रा करते समय पानी साथ रखें और ओआरएस का प्रयोग करें
संतुलित हल्का और नियमित भोजन करें।
 
               अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान  
विज्ञापन

 06 जून         41                      28
 07 जून         40                      27
 08 जून         42                      27
 09 जून         43                      28
विज्ञापन

 10 जूून         44                      29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें