फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीएम योगी से तहसील ऊन को डिग्री कॉलेज और थाने की आस

Fri, 17 Jul 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कैराना में आ रहे हैं। ऐसे में ऊन क्षेत्र के लोगों की निगाहें भी मुख्यमंत्री के दौरे पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ऊन तहसील के लिए भी डिग्री कॉलेज और थाने जैसी वर्षों पुरानी मांगों पर कोई बड़ी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

करीब दस वर्ष पहले तहसील का दर्जा मिलने के बावजूद ऊन में न तो राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित हो सका और न ही थाना बन पाया। उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को रोजाना शामली, मुजफ्फरनगर और अन्य जनपदों का रुख करना पड़ता है। जगमेर शर्मा, नरेश गोयल, भास्कर चौधरी और सुशील गर्ग ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कैराना दौरे के दौरान ऊन क्षेत्र को भी विकास की सौगात दी जाए। क्षेत्रवासियों की नजर मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर टिकी है। लोगों का कहना है कि यदि इस बार ऊन की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होती हैं तो यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें