फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना तहसील दिवस में डीएम अौर नये एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 32 में तीन शिकायत सुलझीं

Wed, 19 Oct 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। जिलाधिकारी व नये कप्तान की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आयी 32 शिकायतों में से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुजीत कुमार व नए पुलिस अधिक्षक अजय पाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में खेडा कुरतान निवासी महबूब ने गांव में साफ सफाई नही होने की शिकायत की। 

गोगवान निवासी फरमूदा ने राशन डीलर, कैराना निवासी नदीम ने मोहल्ले में मीट की दुकान के कारण गंदगी होने की शिकायत की। अरविंद निवासी मवी ने गांव में पानी की निकासी नही होने पर कीचड़ फैलने की, मन्ना माजरा निवासी महबूब ने सरकारी नल के रिबोर कराए जाने की व कस्बा निवासी हारुण ने मकान के बराबर में रखे जनरेटर के कारण मकान की दीवार में दरार पड़ने की, ऊंचागांव निवासी अनिरुद्ध ने राशन डीलर की शिकायत की। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें