फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार

Sat, 02 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के एक गांव में चाकू से आतंकित करके दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने किशोरी से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी दिशा शौच के लिए गई थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने कांधला थाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


वारदात बृहस्पतिवार देर शाम की है। 14 वर्षीय लड़की घर से कुछ दूर स्थित खाली प्लाट में दिशा शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान इदरीश (45) भी वहां पहुंच गया और उसने किशोरी को चाकू दिखाकर आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर अवस्था में उसको वहां पर छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। किसी तरह से किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी।

परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी इदरीश के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी इदरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह अपने घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें