कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जिड़ाना के निकट डीसीएम ने रेहड़े पर सवार तीन किशोरों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी वसीम (15) पुत्र नसीम अपने भाई शोएब (13) और चचेरे भाई आशु (15) पुत्र रहीस के साथ शुक्रवार को रेहड़े से क्षेत्र के गांव जिड़ाना में फेरी करने आ रहा था। गांव जिड़ाना के निकट कस्बे की और से जा रहे डीसीएम ने रेहड़े को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शोएब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वसीम और आशु घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पातल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों का रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस डीसीएम को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मृतक किशोर के पिता नसीम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।