वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित
झिंझाना। उत्तर प्रदेश के मऊ में आयोजित होने वाली स्टेट वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए शामली की 12 सदस्य टीम का चयन किया गया। शामली वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष भारतवीर सिंह उर्फ बबला ने बताया कि नौ से 13 नवंबर तक स्टेट वॉलीबाल प्रतियोगिता मऊ में होगी। जिसके लिए ट्रायल में शामली से अभिषेक, विक्रांत, ऋषभ पंवार, बुटराड़ी के सागर मलिक, सोंट्टा से आंसू और पौरुष, बनत से ऋतिक, शाहरुख, सागर चौधरी और आयुष सिंह, पेलखा से मुकुल और दरगाहपुर से नितिन सरोहा का चयन किया गया। इसके अलावा शामली के सिद्धार्थ और खेड़ी के रोबिन, हाथी करोदा के आर्यन और बनत के नीरज कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।