चौसाना कस्बे के स्कूल में कोरोना प्रोटोकॉल के साथ पढ़ाई करते छात्र-छात्रा।
- फोटो : SHAMLI
चौसाना। कक्षा-9 से 12 तक के विद्यालय खुलने पर सोमवार को छात्र-छात्राएं पहुंचे तो कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद सोमवार को कस्बे में कक्षा-9 से 12 तक के कॉलेज खोले गए। कॉलेज के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग और हाथ सैनिटाइज कराने के बाद छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया गया । कोविड-19 के चलते पिछले 25 दिन से सभी कॉलेज बंद चल रहे थे। कॉलेज खुलने के बाद छात्र-छात्राएं मास्क लगाकर विद्यालय में पहुंचे। ज्योतिबा फुले इंटर कालेज के प्रबंधक कंवर पाल सिंह ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षण कार्य आरंभ किया गया। कालेज बंद होने से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ा है। कालेज खुलने से छात्र-छात्राओं में खुशी है।