फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू मालिक के हजारों रुपये हड़पकर मजदूर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर से कोल्हू मालिक के हजारों रुपये पेशगी लेकर दो मजदूर भाई फरार हो गए। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी बन्नी राम ने गांव सलेमपुर में ठेके पर कृषि भूमि लेकर कोल्हू लगा रखा है। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भौरा कलां के गांव मोहम्मदपुर राय सिंह निवासी दो भाई कोल्हू पर मजदूरी करते थे। दोनों भाइयों ने ठेकेदार से 65 हजार रुपये पेशगी लेकर काम शुरू किया था। आरोप है कि रविवार की रात्रि में दोनों भाई फरार हो गए। उन्हें सोमवार की सुबह कोल्हू पर पहुंचने पर दोनों भाइयों के फरार होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें