फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाएंगे शिक्षक

Sat, 02 Sep 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा 21, 18 व 12 में दी गई सेवा सुरक्षा और पदोन्नति की व्यवस्था को समाप्त किए जाने को लेकर शिक्षक समाज में रोष बना हुआ है। शिक्षकों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि वह शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाकर प्रदेश सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाला महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के जिला सचिव अंकुर कुमार ने कहा कि विगत दिनों विधानमंडल से पारित किए गए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक 2023 में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को अब तक मिली हुई सेवा सुरक्षा, पदोन्नति की न्याय संगत व्यवस्था के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया। इस संबंध में विभिन्न स्तर पर संगठन डीएम व उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्या पर ध्यान आकर्षित करने प्रयास किया था, लेकिन शासन स्तर से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अपनी-अपनी संस्थाओं में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें