संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट, प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर बेसिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि यदि राजनीतिक दबाव के चलते बाबरी के प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाएगा।
शहर के धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने कहा कि जय जवान इंटर कॉलेज मुंडेट व लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी की घटनाएं शिक्षक समाज को षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की साजिश है। अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, वे बाबरी के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी के निर्दोष होने की पुष्टि करते हैं।
जिला मंत्री प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर ऐसे षड़यंत्रों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि बाबरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पीयूष पाल की आत्महत्या पर संगठन को दुख है और परिवार के प्रति सहानुभूति है। सरकार को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रस्ताव में कहा कि यदि राजनीतिक दबाव की वजह से प्रधानाचार्य सत्येंद्र त्यागी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाएगा।
बैठक में जूनियर बेसिक के अध्यक्ष योगेश राठी, मंत्री खलील अहमद, राजेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, महामंत्री संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, अजय शर्मा, हरेंद्र. सिंह, अंकित देव, मारूफ खान, विश्वदेव पंवार, विनीत, शिवकुमार गोयल, अशोक कुमार, सुरेंद्र पांडे, रमाकांत, सहदेव सिंह, मृदुला शर्मा, सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक महासभा के संरक्षक बालकिशन शर्मा ने किया तथा संचालन प्रवेंद्र कुमार ने किया।