फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों के पक्ष में आया शिक्षक संघ, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी में अस्थायी कर्मचारी की आत्महत्या करने व मुंडेट कलां में छात्र की पिटाई का मामला
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विद्वेष के चलते प्रधानाचार्यों के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट व शिकायत की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस-प्रशासन ने प्रधानाचार्यों को नाजायाज तरीके से परेशान किया या दबाव बनाया तो शिक्षक संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से इन मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग की।
शहर की देवयोग कॉलोनी में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पिछले महीने कस्बा बाबरी स्थित जनता इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी अस्थायी कर्मचारी पीयूषपाल द्वारा आत्महत्या के मामले में प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में कुछ लोगों द्वारा मृतक कर्मचारी के परिजनों को भ्रमित कर राजनीति की जा रही है। दूसरा मामला गांव मुंडेट कलां स्थित जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज का है। जिसमें परिजनों ने दो दिन पहले प्रधानाचार्य सुधीर राणा पर कक्षा आठ के छात्र से मारपीट के दौरान दोनों पैर तोड़ने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कई दिन अनुपस्थित रहने के बाद 29 अगस्त को परिजन छात्र को लेकर स्कूल पहुंचे थे। उसे बीमार बताया था। प्रधानाचार्य ने परिजनों से बीमारी संबंधी कागज जमा कराने के लिए कहा था। इसके अगले दिन परिजनों ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर पैर तोड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद भी छात्र दो दिन तक कॉलेज आया। प्रधानाचार्य ने छात्र के साथ मारपीट नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजन षड्यंत्र के तहत पुलिस व डीएम को झूठी शिकायत कर प्रधानाचार्य को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने पुलिस-प्रशासन से इन दोनों मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि प्रधानाचार्यों पर नाजायज दबाव बनाकर परेशान किया गया तो शिक्षक संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। यहां प्रविंद्र कुमार, सुधीर राणा, संजीव अग्रवाल, मारूफ खान और रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर छात्र का हुआ मेडिकल
शामली। गांव मुंडेट निवासी बबलू ने दो दिन पहले डीएम जसजीत कौर से शिकायत की थी।उसने बताया था कि प्रधानाचार्य सुधीर राणा ने उनके बेटे देवल की बेरहमी से पिटाई की। जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। डीएम ने छात्र का मेडिकल कराने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सीएचसी शामली में छात्र के दोनों पैर का एक्सरे कराया गया। इसकी मेडिकल रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें