अध्यापकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
शामली। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन शामली के जिलाध्यक्ष सिकेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में अध्यापकों ने बीएसए को उनके कार्यालय पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में खंड शिक्षा अधिकारी कैराना पर परिषदीय अध्यापकों का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। सिकेंद्र निर्वाल ने कहा कि बीईओ कैराना की पूर्व में शिकायतें की गई, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिकेंद्र निर्वाल ने बताया कि बीएसए गीता वर्मा ने शिकायतों के मामलों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिला संयोजक नितिन पंवार, आदेश पंवार, पवन जावला, आदित्य कुमार, उधम सिंह मलिक, आदेश पंवार, विवेक मलिक, गौरव कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार, मोहित बेनीवाल, मनीष जावला, विकास कुमार, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, चंद्रपाल दहिया, संजीव खोखर, प्रशांत बेनिवाल, उपेन्द्र पंवार, विवेक बालियान व विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।