फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- गन्ना मंत्री ने नागरिको की समस्याएं सुनी- --स्वास्थय सेवा का हाल जाना-

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मंत्री ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन में फार्म हाउस में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निवारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पीड़ित व्यक्ति की समस्या का निवारण हो। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। कोरोना की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद के स्वास्थ्य अधिकारी जनपद में अपनी बेहतर से बेहतर सेवाएं देने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं, यह कार्य लगातार जारी रहना चाहिए, जिससे की नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इस दौरान डॉक्टर वीर बहादुर ढाका व डॉक्टर सफल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें