शामली में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय धरने पर बैठे शिक्षक । सौ से शिक्षक
- फोटो : samvad
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न मांगाें को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस प्रभारी को सौंपकर मांग पूरी की मांग की।
बुधवार को शिक्षक संगठन शिक्षकों की 25 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यायल पहुंचे। जहां संगठन के पदाधिकारियों द्वारा धरना दिया। इसके बाद पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची तत्काल निर्गत करना, प्रधानाचार्य पदों की भर्ती लिखित परीक्षा व साक्षात्कार से भरने, सहायक अध्यापक के स्थान पर सहायक प्रवक्ता, कैशलेस चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लेकर डीआईओएस प्रभारी लता राठौर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी कराने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष गंगाराम मौर्य, जिला मंत्री सुरेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ, मंजीत सिंह माैजूद रहे।