फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

Sat, 13 Jul 2024 04:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
प्राथमिक  विद्यालय ​ भैंसवाल में काली पटटी बांध  कर पढाता ​शिक्षक
विज्ञापन
शामली। परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध पांचवें दिन भी जारी रहा। वहीं शिक्षक संगठनों के दबाव में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की संख्या दिन पर दिन घटती जा रही है। शुक्रवार को केवल जनपद के सात शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की। वहीं कुछ स्कूलों में अधिकारियों ने पहुुंचकर शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी की अपील की।
विज्ञापन

शासन के 8 जुलाई को ऑनलाइन हाजिरी के निर्देश के चलते पहले दिन जनपद के 2993 शिक्षकों में से केवल 35 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराई थी। जिसके बाद हाजिरी लगाने वाले शिक्षकों का पता लगने पर शिक्षक संगठनों ने उन पर दबाव बनाना शुरू किया। जिसके बाद यह संख्या दिन पर दिन घटती जा रही है। मंगलवार को 12, बुधवार को 11, बृहस्पतिवार को 7 और शुक्रवार को शामली ब्लॉक के 7 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी लगाई। शुक्रवार को भी जनपद के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव मलिक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि किसी भी विद्यालय में अगर किसी अधिकारी द्वारा ऑनलाइन हाजिरी के लिए दबाव बनाया गया तो बीएसए कार्यालय पर हजारों की संख्या में धरना होगा।
बताया कि सोमवार को सभी शिक्षक कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी 15 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होगी तब तक ऑनलाइन हाजिरी कार्य को छोड़कर अन्य सभी कार्य किए जाएंगे। वहीं शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलाें में घूमकर हाजिरी लगाने की अपील की, लेकिन किसी शिक्षक ने हाजिरी नहीं लगाई।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के अनुसार शुक्रवार को हर ब्लॉक के 15-15 स्कूलों में बीईओ ने पहुंचकर ऑनलाइन हाजिरी के लाभ शिक्षकों को बताए और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। आगामी कार्रवाई शासन के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-लता राठौर, बीएसए शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें